Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़, दो पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Kushinagar News: Police encounter, two cattle smugglers shot in the leg, arrested

पिकप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 09 गोवंश पशु, 02 अवैध तमन्चा मय कारतूस, 02 हजार नगद आदि बरामद।

कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायल तस्करों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई। बताया जाता है कि दोनों तस्कर एक पिकप वाहन से तस्करी कर 09 गोवंश पशु बध के लिए बिहार ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामकोला क्षेत्र में पशु तस्करों के होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें थाना रामकोला, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना रामकोला के सिगहा रेगुलेटर के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो पिकप वाहन पर सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो पशु तस्कर घायल हो गये, जिनकी पहचान शाहरुख अली पुत्र शमशेर अली सकिन जंगल बिहूली बेलहवा बंजारा टोला थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर और आरिफ अंसारी पुत्र लड्डू सकिन डोमन पट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रुप में हुई, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक पिकप वाहन, 09 गोवंश पशु, दो अवैध तमन्चा, दो जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, 2000 रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन, 01 बाँका, 01 ठिहा बरामद किया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.