Gorakhpur News: सहजनवा में पढ़ाई की जगह घास छिल रहे हैं बच्चे

सहजनवा/गोरखपुर: सहजनवा क्षेत्र के भरदखी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के हाथों में कलम की जगह तैनात शिक्षिका ने कुदाल थमा दिया। बच्चे पढ़ने के बजाय मैडम के आने जाने वाले रास्ते पर घास छिल रहे हैं।
सहजनवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भरदखी में तैनात शिक्षिका लग्जरी गाड़ी से स्कूल आती है। जिस रास्ते से स्कूल पहुंचना होता है। उसकी दूरी करीब 500 मीटर होगी। उस रास्ते में घास उगी हुई है। जिससे मैडम को आने जाने में अड़चन आ रही थी।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: तेंदुए का खौफ, 18 स्कूल 3 दिन से बंद, 28 हजार लोग घरों में कैद
बच्चों ने क्या बताया?
शुक्रवार को तकरीबन 11 बजे देखा गया कि मैडम के इशारे पर करीब एक दर्जन पढ़ने वाले बच्चे सड़क की सफाई कर रहे हैं।
विराज, आदित्य, आर्यन, सोहन बताया कि समय से हम लोग स्कूल पढ़ने के लिए आ गए थे। मैडम ने कुदाल थमा दिया और कहा कि रास्ते में जो भी घास लगी है। उसकी सफाई कर आए। मैडम के आदेश पाकर हम लोग घास की सफाई कर रहे है।
बीएसए कर सकते हैं कार्यवाई
इस संदर्भ में बीएसए रमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच में मामला सत्य पाया गया तो कारवाई की जायेगी।


