Gorakhpur News: तेंदुए का खौफ, 18 स्कूल 3 दिन से बंद, 28 हजार लोग घरों में कैद

गोरखपुर (चन्दन शर्मा): शहर के शाहपुर और मोहनापुर इलाके में तेंदुए का खौफ लगातार बना हुआ है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 18 स्कूलों को बंद कर रखा है। इस खौफ के चलते लगभग 28 हजार लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। लोग किसी जरूरी काम के लिए भी झुंड में निकल रहे हैं।

शहर के शाहपुर और मोहनापुर इलाके में एक तेंदुए को कई बार देखा गया है। सोमवार की सुबह, पूजा के लिए फूल तोड़ रही गीता देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआत में इसे कुत्ते का हमला माना जा रहा था। लेकिन पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुष्टि हुई कि हमलावर एक तेंदुआ था।

प्रशासन ने गुरुवार को शाहपुर के मोहनापुर में 18 स्कूलों को बंद रखा। ऑफिस और कारोबार पर जाने वाले लोग ग्रुप में ही घरों से बाहर निकल रहे क्योंकि तेंदुए के हमले का डर बना हुआ है। खेल के मैदानों में सन्नाटा है स्थानीय निवासियों ने बताया कि वे रात में लाठियां लेकर पहरा दे रहे हैं।

पिंजरे में बकरियां बनी हैं चारा, ड्रोन से खोजा जा रहा है तेंदुआ

वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए को पकड़ने के लिए एक बड़ा तलाशी अभियान चला रहा है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए हैं और उनमें बकरियों को चारे के तौर पर बांधा गया है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से भी तेंदुए कीतलाश की जा रही है।

जिला वन अधिकारी विकास यादव ने लोगों से सतर्क रहने और घरों के अंदर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वन विभाग की टीम 24 घंटे गश्त कर रही है और जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि इसी तेंदुए ने एक घर में घुसकर एक बकरी पर भी हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि तेंदुआ पास के कुसुम्ही जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया है।

सीसीटीवी में रात में दिखा है तेंदुआ

इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देर रात तेंदुए की हलचल रिकॉर्ड हुई है। इस नए सबूत ने वन विभाग के लिए भी चुनौती बढ़ा दी है, क्योंकि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि तेंदुआ अभी भी इलाके में सक्रिय है।

तेंदुआ के लगातार आतंक से स्थानीय प्रशासन और वन विभाग पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का दबाव है। इलाके में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जब तक तेंदुए को पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक स्कूल नहीं खुलेंगे।

लोगों की यह है मांग

लोगों की मांग है कि वन विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और भविष्य में ऐसे वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए कदम उठाए। कुछ लोग सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की भी मांग कर रहे हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.