कुशीनगर: हर घर तिरंगा यात्रा और रक्षाबंधन उत्सव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिबनी बंजरवा में आज़ादी का जश्न और देशभक्ति का अद्भुत संगम
Kushinagar: Every home tricolor yatra and Rakshabandhan festival, a wonderful confluence of independence celebration and patriotism in the Pre-Secondary School Dibni Banjarwa
डिबनी बाजार, कुशीनगर: आजादी के 79वें वर्षगांठ के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिबनी बंजरवा में हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों में रैली निकाली और देशप्रेम, एकता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
शुक्रवार को आयोजित इस रैली में बच्चों ने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस मौके पर रक्षा बंधन का पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अस्मिता और सुरक्षा का संकल्प लिया। परंपरागत रूप से उन्हें तिलक लगाकर आशीर्वाद भी दिया गया, जिससे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलक देखने को मिली।
Read more: कुशीनगर: डिबनी बंजरवा में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को मिली दवाइयां
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक कौशल किशोर गुप्ता, अनिल यादव, गुलशन कुमार, सुरेश प्रसाद, शिक्षिका रेखा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूषण गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के इस देशभक्ति से भरे आयोजन की सराहना की और इसे राष्ट्र निर्माण में बाल सहभागिता का सशक्त उदाहरण बताया।
इस प्रेरणादायक आयोजन ने स्थानीय लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया तथा बच्चों के मन में देश के प्रति कर्तव्य भावना को जागृत किया।


