कुशीनगर: डिबनी बंजरवा में राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को मिली दवाइयां
Kushinagar: National Mobile Medical Unit conducted health checkup in Dibni Banjarwa, school children and villagers got medicines
कुशीनगर: राष्ट्रीय सचल चिकित्सा इकाई की टीम ने गुरुवार को डिबनी बंजरवा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया।
यह शिविर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ता रमावती देवी ने ग्रामीणों को समय से सूचित कर इस सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने की अपील की। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताकर चिकित्सकीय परामर्श व दवाइयाँ प्राप्त कीं।
Read more: कुशीनगर: बाढ़ प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न, जमीनी तैयारियों पर विशेष जोर
स्वास्थ्य शिविर की अगुवाई कर रहे डॉ. हनुमान प्रसाद ने मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, त्वचा रोग, फाइलेरिया, उल्टी-दस्त आदि से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, साफ-सफाई रखने और लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट गुड्डू प्रसाद, स्टाफ नर्स शोभा चौरसिया, शशि प्रकाश गहलोत, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय शर्मा, समाजसेवी कौशल किशोर गुप्ता, अनिल यादव, अमित सिंह, सुरेश प्रसाद व रेखा समेत अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की सुलभता और जनजागरूकता के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।


