तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी,न्यायिक कार्य से रहे विरत

 

सेवराई। स्थानीय सेवराई बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसील अध्यक्ष अय्याज खां और सचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में लखनऊ के गोमती नगर थाना में पुलिस द्वारा अधिवक्ता सौरभ वर्मा के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में नारेबाजी की और न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।
इस दौरान, अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार को न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का प्रस्ताव और ज्ञापन सौंपते हुए उनके साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान यह मांग की गई कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से अशोक सिंह, दयाशंकर सिंह, उमेश सिंह, ललन प्रसाद, शाहनवाज, सुमन्त, भोला यादव, उपेंद्र, पारस, मोहन लाल चौधरी शाहजहां, वीरेंद्र, मनोज पांडेय,उपेंद्र उपाध्यय, मोहनलाल चौधरी, रामसेवक राम सहित अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.