Kushingar Accident : सड़क दुर्घटना में चार की मौत, पाँच घायल

टेंपो की टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके परखच्चे उड़ गए, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kushinagar News: पूर्णिमा के अवसर पर मां मदनपुरी देवी के दर्शन के बाद घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो का गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बे के पास हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित किसान इंटर कॉलेज के पास हुई। टेंपो की टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसके परखच्चे उड़ गए, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया और घायलों को पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली भेजा। वहां इलाज के दौरान कई घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी रही। मृतकों में से मंशा चौहान (40), अवधेश चौहान (देवरिया जिले के महुआडी थाना क्षेत्र के निवासी), कांता चौहान (65), और टेंपो चालक गगन कुशवाहा (30) शामिल थे। घायलों में दिवाकर चौहान (मंशा चौहान का पुत्र), भुल्ला चौहान (अवधेश चौहान की पत्नी), कालेश्वरी देवी, पुष्पा देवी और रामभवन प्रजापति शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

सीसी कैमरों की जांच जारी
कप्तानगंज थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने कहा कि घटना के बाद अज्ञात वाहन के चालक का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसी कैमरों से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.