Hey Chhathi Maiya Song Release : 21 अक्टूबर को रिलीज होगा वायरल दादी अभिनित छठ गीत “हे छठी मईया”

झारखंडी कोयलिया के नाम से मशहूर रामगढ़ निवासी लोकगायिका शालिनी दूबे ने दिया है स्वर

गोरखपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है। इसे लेकर अभी अभी से ही गीत-संगीत की दुनिया में छठ से जुड़े गीत सुनाई देने लगे हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी के लिए समर्पित संस्था “यायावरी वाया भोजपुरी” भी छठ गीत लेकर आ रही है।

21 अक्टूबर को यायावरी वाया भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो रहे वायरल दादी और उनकी टीम अभिनीत “हे छठी मईया…” गीत को झारखंडी कोयलिया नाम से मशहूर लोकगायिका शालिनी दूबे ने स्वर दिया है।

वायरल दादी की टीम ने किया है अभिनय

छठ के इस गीत में वायरल दादी के नाम से प्रसिद्ध टीम की दादी, गौरव मिश्र, सौरव मिश्र और महिमा वर्मा के साथ चंद्रप्रकाश शर्मा और अनुप्रिया चौहान ने अभिनय किया है। झारखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका शालिनी दूबे की सुरीली आवाज में स्वरबद्ध इस गीत को सुधीर कुमार मिश्र ने कलमबद्ध किया है। वहीं, धुन आदित्य राजन और संगीत कार्तिकेय द्विवेदी ने तैयार किया है। सुमित और सुधांशु के नेतृत्व में वन शॉट फिल्म्स एंड फिल्मोग्राफी की टीम ने इसका फिल्मांकन किया है।

 

संस्था के ऑपरेशनल हेड गौरव मणि त्रिपाठी ने बताया कि भोजपुरी के पहले स्टोरी टेलिंग ऐप “यायावरी वाया भोजपुरी”की ओर से यूट्यूब चैनल के माध्यम से समय-समय पर तीज-त्योहार, भोजपुरी की पारंपरिक विधा सोहर, भजन, गजल, शादी गीत, कजरी आदि गीतों के साथ ही प्रेम गीत, विरह गीत आदि साफ-सुथरे गीत रिलीज किए जाते हैं। इस तरह श्रोताओं और दर्शकों को बेहतर विकल्प प्रदान करने की कोशिश की जाती है।

इसी कड़ी में पूर्वांचल के लोकप्रिय पर्व छठ के अवसर पर अब यह गीत रिलीज किया जा रहा है। उन्होंने भोजपुरी प्रेमियों से इस गीत को अधिकाधिक संख्या में देखने और साफ-सुथरे गानों को लेकर चल रहे इस मुहिम में समर्थन की अपील की है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.