गोरखपुर: गोला क्षेत्र में यूरिया की भारी किल्लत, किसानों में रोष – पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur: Huge shortage of urea in Gola area, anger among farmers – Former District Panchayat member submitted memorandum to SDM

गोला,गोरखपुर: गोला एवं चिल्लूपार क्षेत्र में यूरिया खाद की गंभीर कमी को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अमित कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की।

यूरिया की कमी से फसल बर्बादी का खतरा

घनानंद यादव ने अपने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान समय में किसी भी सहकारी समिति पर यूरिया उपलब्ध नहीं है। समय पर खाद न मिलने से धान व अन्य खरीफ फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इससे किसान दिन-प्रतिदिन अधिक परेशान होते जा रहे हैं।

काला बाजारी पर रोक लगाने की मांग

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की काला बाजारी चरम पर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि काला बाजारी पर सख्त रोक लगाते हुए किसानों को निर्धारित दर पर और समय से यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे फसल उत्पादन में नुकसान से बच सकें।


Read more: कुशीनगर: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का उत्सव


ज्ञापन के दौरान मौजूद लोग

ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश यादव, एडवोकेट राम निवास यादव, सदानंद, कैलाश, बलीराम मौर्य, शैलेश, विपिन, बबलू सहित कई लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.