कुशीनगर: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का उत्सव

Kushinagar: BJP's grand Tiranga Yatra, celebration of patriotism under the Every Home Tiranga Campaign

कुशीनगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कुशीनगर जिले के 10 मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

फाजिलनगर विधानसभा के फाजिलनगर मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का हिस्सा है, बल्कि यह देशभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने और गर्व से फहराने का आह्वान किया। दुर्गेश राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना और मजबूत होती है, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की स्मृतियों को संजोना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जो पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। कुशीनगर जनपद के सभी 34 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। सोमवार को 10 मंडलों में यात्रा निकाली गई, जबकि शेष मंडलों में 12 और 13 अगस्त को यह आयोजन होगा।


Read more: कुशीनगर: भाजपा मंडल पटहेरवा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का किया सम्मान


विभिन्न मंडलों में नेतृत्व

  • फाजिलनगर मंडल: जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राना प्रताप सिंह

  • दुदही मंडल: किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोंड, मंडल अध्यक्ष अंजेश भारती

  • चौरा मंडल: पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष शेषनाथ मिश्र

  • अमवा दीगर (तमकुही राज): जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, पिछड़ा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएन कुशवाहा

  • तमकुही राज मंडल: पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय राय, मंडल अध्यक्ष मुन्नु मिश्रा

  • साखोपार मंडल (कुशीनगर विधानसभा): ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, मंडल अध्यक्ष किन्नरेश चौबे

  • कुबेर स्थान मंडल: जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह

  • हाटा नगर मंडल (हाटा विधानसभा): पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, ऋषि त्रिपाठी

  • मोतीचक मंडल: पूर्व विधायक पवन केडिया, मंडल अध्यक्ष चंद्र पाल कन्नौजिया

  • रामकोला मंडल (रामकोला विधानसभा): पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोहर गुप्ता

इन भव्य तिरंगा यात्राओं ने न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और एकता का नया जोश भी भरा।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.