नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड 9 के मुख्य सड़क का नाला जाम, जलजमाव होने से आवागमन करने पर हो रही परेशानियां

 

...जलजमाव होने से नगरवासी सहित स्कूली बच्चें गंदे पानी से होकर आवागमन करने पर विवश…

दिलदारनगर।यह तस्वीर नगर में चले स्वच्छता अभियान के वास्तविकता की एक झलक है। जो यह दर्शाती है कि नगर पंचायत ने अभियान के तहत प्रयास तो बहुत किया, लेकिन नगर की तस्वीर तनिक भी नहीं बदली। नाला व नालियों का पानी निकासी के अभाव में सड़कों में जमा हो रहा है। कुल मिलाकर नगर में अभी भी नारकीय स्थिति कायम है, जिसके बीच नगरवासी गुजर बसर करने को विवश हैं।
कुछ यह हाल है वार्ड 9 के मुख्य सड़क का।नाला जाम होने से  सड़क पर गंदे पानी का जलजमाव हैं।नाला का गंदा पानी सड़कों पर ओवर फ्लो हो रहा है।यह स्थित कई महीनों से बनी हुई हैं।सड़क पर जलजमाव होने से संचारी अभियान का भी पोल खुल कर सामने आ रहा है।ऐसे में यह लग रहा है कि यह अभियान केवल कागजों तक ही सीमित है।जलजमाव होने से नगरवासी सहित स्कूली बच्चें गंदे पानी से होकर आवागमन कर रहे है।यह समस्या गुरुद्वारा को जाने वाला सड़क पर भी बना हुआ यहां भी गंदा पानी बीच सड़क पर ही जमा है।गंदा पानी सड़को पर फैलने से संक्रमण का भय भी ग्रामीणों को सता रहा है।यही हाल यूनियन बैंक के सामने वाली सड़क का है।लेकिन सब कुछ देखने के बाद भी नपं के जिम्मेदार समस्याओं को दूर करने के प्रति उदासीन बने हुए है।नगर पंचायत में जलनिकासी की समस्या वर्षों से है।इस समस्या का कोई स्थायी निदान नहीं होने से सड़कों पर ही जलजमाव हो रहा है।नाला एवं नालियों की ठीक ढंग से सफाई नहीं होना जलजमाव एक मुख्य कारण है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाने समय सड़क भी टूट रही है ।वार्ड 9 के पूर्व सभासद प्रतिनिधि शमशाद खाँ ने आरोप लगाया कि नपं का विकास केवल कागजों पर है।वार्ड की मुख्य सड़क पर जलजमाव नाला की सफाई नहीं होने से हुआ है।अगर सफाई कर्मी नाला की सफाई करते तो जलजमाव नहीं होता और नाबदान का पानी रजवाहा में सीधे गिर जाता।संचारी अभियान चलने के बाद भी नगर में साफ सफाई की समस्या बनी हुई है।वही वार्ड 4 के सभासद इमरान खाँ ने आरोप लगाया कि वार्ड में जुलाई माह में केवल दो बार साफ सफाई हुई।सफाई नायक के कहने के बाद भी सफाई नहीं किया गया।कई बार आईजीआरएस पर शिकायत किया गया लेकिन एक दिन सफाई कर निस्तारण कर दिया जाता है।संचारी रोग अभियान में भी साफ सफाई नहीं हो रही है।इस बारे में इओ संतोष कुमार ने बताया कि नाला की सफाई के लिए सफाई नायक को निर्देश दिया गया है।सफाई के बाद जलजमाव खत्म हो जाएगा।

Don't try, this is illigal.