गोरखपुर: 8 साल की आफरीन की नाले में डूबकर दर्दनाक मौत, नगर निगम की लापरवाही पर भड़का गुस्सा

Gorakhpur: 8-year-old Afreen dies a painful death by drowning in a drain, anger erupts over the negligence of the municipal corporation

गोरखपुर (तिवारीपुर थाना क्षेत्र) – गोरखपुर शहर में सोमवार शाम मूसलाधार बारिश के बीच घोसीपुरा मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। लाला टोली निवासी अनीश की 8 वर्षीय मासूम बेटी आफरीन खुले नाले में गिरकर डूब गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही पर आगबबूला हैं।

मदरसे से लौटते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आफरीन टीले वाली मस्जिद के मदरसे से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थी। रास्ते में खुले नाले के पास वह अचानक फिसल गई और तेज पानी के बहाव में लगभग 50 मीटर तक बह गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पहले निजी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Read more: गोरखपुर: फंदे से लटकता मिला युवक, गांव में मचा हड़कंप – पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी


नगर निगम की लापरवाही बनी मौत का कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण लंबे समय से नगर निगम की देखरेख में चल रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की जा रही है। नाले के किनारे ना बैरिकेड लगाए गए थे, ना चेतावनी बोर्ड। महीनों से यह निर्माण कार्य “चींटी की चाल” से चल रहा है, और अब इस सुस्ती ने एक मासूम की जान ले ली।

जनता में गुस्सा और प्रशासन पर सवाल

इस घटना के बाद पूरे घोसीपुरा क्षेत्र में गुस्से का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि अगर समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो आफरीन की जान बच सकती थी।
यह हादसा नगर निगम की कार्यप्रणाली और शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.