72 वां न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

 

अजित कुमार सिंह

रेवतीपुर। 72 वां न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का आज से भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ‌ अशोक कुमार गौतम ने किया,इस दौरान गोंहदा न्याय पंचायत के तहत आने वाले दस विद्यालयों के करीब 500 छात्र- छात्राओं इसमें प्रतिभाग किया।आयोजित इस बाल क्रीडा के पहले दिन कुल 40 प्रतिभागियों को सफल घोषित किया गया,इस दौरान मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार गौतम ने सफल प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस बाल क्रीडा प्रतियोगिता में पहले दिन कब्बडी में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में सरहुला प्रथम और विशुनपुरा द्वितीय ,बालिका वर्ग में अंवती प्रथम और विशुनपुरा द्वितीय, उच्च प्राथमिक के बालक वर्ग में सरहुंला प्रथम और उजराडीह द्वितीय ,बालिका वर्ग में सरहुंला प्रथम और अंवती द्वितीय,जबकि खोखो बालक वर्ग में विशुनपुरा प्रथम और बालिका वर्ग में भी विशुनपुरा प्रथम स्थान पर रहा।
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग के 50 मीटर में अंकुश प्रथम ,बालिका वर्ग में नंदनी गोहंदा प्रथम और अंजली द्वितीय,बालक वर्ग के 100 मीटर प्राथमिक दौड़ में अमित गोहदा प्रथम,अनूप सरहुल द्वितीय,प्राथमिक बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड में अंजली असांव प्रथम, अंकिता नूरपुर द्वितीय,उच्च प्राथमिक बालक वर्ग मे 100 मीटर दौड़ में विशाल अवंती प्रथम, सचिन उजड़ाडीह द्वितीय स्थान पर रहे।
जबकि‌ 100 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में मधु असांव और गोल्डी संयुक्त रूप से प्रथम और रूनी विशुनपुरा द्वितीय।लंबी कूद में सोनी विशुनपुरा और रूनी कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने प्रतिभा का डंका बजाया,इसी तरह अन्य खेल भी आयोजित हुए।जिसमें प्रतिभागियों ने अपने दमखम दिखाए।इस अवसर पर संत कुमार गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,धर्मेंद्र कन्नौजिया,अरशद हसन,मंगलदीप सिंह,अजय सिंह,मिथलेश सिंह,अवधेश शर्मा,इंद्रमोहन सिंह,अनुराग सिंह,शैलेन्द्र राम,आलोक कुमार,भारत सिंह,आनंद राय आदि शिक्षक और गणमान्य मौजूद रहे,संचालन सुधाकर सिंह ने किया।

Don't try, this is illigal.