Ghazipur: राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल गाजीपुर में साइंटिफिक सेमिनार का हुआ आयोजन

Ghazipur: Scientific seminar organized in Government Homeopathic Medical Ghazipur

Ghazipur:  प्रांतीय करन दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल गाजीपुर में एक विशेष साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया, सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महात्मा हैनिमैन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ राजेंद्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि डॉ सुभाष सिंह, डायरेक्टर NIH, कोलकाता का परिचय दिया और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

प्रो डॉ सुभाष सिंह ने नवीनतम वैज्ञानिक शोध, तकनीकी नवाचार और भविष्य में होमियोपैथी के विकास के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्टूडेंट्स और टीचर्स दोनों ने इस ज्ञानवर्धक सत्र का भरपूर लाभ उठाया। लेक्चर में छात्रों को होमियोपैथी के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।

शिक्षकों ने इस सत्र को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह छात्रों को उनके अकादमिक जीवन में नई दिशा देने में मदद करेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ डी पी सिंह, ऐ पी सिंह,डा आलोक, प्रो सेंगर, प्रो राहुल, प्रो प्रजापति, तथा अन्य महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.