आरपीएफ जवान हत्याकांड:हत्या में शामिल पांचवां आरोपी को गहमर स्टेशन से पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक आरपीएफ जवान जावेद खान एवं प्रमोद कुमार का फाइल फोटो

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली व बकैनियां गांव के समीप हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंके गए दो आरपीएफ जवानों के शव के मामले में पुलिस ने घटना के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे आवश्यक पूछताछ के साथ ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

बीते 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशन के बीच देवकली व बकैनिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के अर्धनग्न व नग्न अवस्था में शव मिले थे। मामले में मृतक का आरपीएफ जवान जावेद खान के भाई के तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के तप्तीस में घटना को लेकर शराब तस्करों का संलिप्तता जाहिर हुई थी। जिसमें पुलिस ने 13 आरोपियों को चिन्हित किया था। 13 आरोपियों मे से 4 की गिरफ्तारी 27 अगस्त को की जा चुकी है। 5वें आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को रवि कुमार कहार के रूप में की गई। पुलिसिया पूछताछ में बताया कि घटना के दौरान आरपीएफ जवानों के साथ हुई मारपीट में यह शामिल था।

इस संबंध में गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार कहार पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद निवासी मकान सं. 34 वार्ड सं. 19 नीमताला रोड छोटी खगौल थाना खगौल जिला पटना बिहार उम्र 27 वर्ष को आज गहमर रेलवे स्टेशन पर पीडिडियू से पटना जाते समय ट्रेन से गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना गहमर पर मु0अ0सं0 144/24 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित आरपीएफ जवानों की हत्या करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत है। इससे पूर्व भी गहमर कोतवाली पुलिस के द्वारा चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र थाना गहमर, उप निरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य चौकी प्रभारी सेवराई, उप निरीक्षक संदीप कुमार रेलवे सुरक्षा बल पं. दीनदयाल उपाध्याय, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार रेलवे सुरक्षा बल पं.दीनदयाल उपाध्याय, कांस्टेबल अमित कुमार मौर्य थाना गहमर, महिपाल गौड़ आदि शामिल रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.