गाजीपुर: पुलिस और पशु चोरों के बीच फायरिंग, एक गिरफ्तार एक फरार

गाजीपुर: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पशु चोरी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि बिरनो थाना क्षेत्र के मीरपुर नहर किनारे एक खाली प्लॉट में चोरी की दो भैंसों को मैजिक मालवाहक वाहन में छिपाया था।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, साथी अंधेरे में फरार

जैसे ही पुलिस ने बरामदगी के लिए दबिश दी, आरोपी निजामुद्दीन अहमद उर्फ मप्पू ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। उसने पहले पुलिस को धक्का दिया और फिर वाहन की सीट के नीचे से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिससे गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा गया।


जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


इस घटना के दौरान दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी की दो भैंसें और मैजिक मालवाहक वाहन बरामद कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी और पुलिस कार्रवाई:

  • दो चोरी की भैंसें बरामद
  • मैजिक मालवाहक वाहन जब्त
  • एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार
  • फरार आरोपी की तलाश जारी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार (थाना बिरनो, गाजीपुर)
  • उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा (चौकी प्रभारी, भड़सर, थाना बिरनो)
  • उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार यादव (चौकी प्रभारी, मटेहू, थाना मरदह)
  • उ0नि0 ओमप्रकाश यादव (मय टीम, थाना मरदह)

गाजीपुर पुलिस के इस त्वरित एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read Also : सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, सूदखोरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.