Ghazipur News : गोकशी के आरोप में चार महिलाओं सहित पाँच पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Ghazipur News : कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गोकशी में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह में एक पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं, जिनकी पहचान मेराज कुरैशी (गिरोह का सरगना), शिवा परवीन, शहनाज बानो, नजमा खातून और संजीदा परवीन के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह रात के अंधेरे में चोरी-छिपे गायों को लाकर उनकी कशी करता था। महिला सदस्य गोमांस को पॉलिथीन में पैक कर अलग-अलग ग्राहकों को बेचती थीं और कटान के बाद बचे मलबे को बोरियों में भरकर नदी और नालों में फेंक देती थीं।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News : ओपी राजभर ने अखिलेश पर फिर साधा निशाना बोले कुम्भ की निंदा करने वाले


फरवरी 2024 में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से गोमांस के अलावा कशी में प्रयुक्त लोहे की बाकी, चाकू, कुल्हाड़ी और लकड़ी के टुकड़े बरामद हुए थे। मुख्य आरोपी मेराज कुरैशी को 14 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद, सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.