Gorakhpur News : यातायात पुलिस ने 9 माह में वसूला लगभग डेढ़ करोड़ रूपये

Gorakhpur News गोरखपुर: यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाना एक बड़ा चैलेंज होता है। यातायात पुलिस के लिए लेकिन गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और ऐसी कार्यवाही की जिसमे आम-ओ-खास सभी पर कानून बराबर की व्यवस्था से कार्यवाही की गई।

शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सिंग्नल पर चल रही है पूरे शहर को आईटीएमस की पैनी नज़र हर एक गतिविधियों को कैद रही है। लगातार आईटीएमस के द्वारा अनाउंसमेंट किया जाता है कि गोरखपुर की जनता यातायात नियमों का पालन करे नही तो आपके वाहन का चालान कर दिया जाएगा तमाम कार्यवाही और जागरूकता के बाद भी बहुत से ऐसे लोग है जिनको कोई परवाह ही नही है ऐसे लोग आये दिन यातायात नियमों का उलंघन करते है और कार्यवाही की जद में आते है।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने यातायात नियमों का उलंघन करने वालो के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जिसमे बिना हेलमेट के वाहन चलाना, तीन सवारी बैठकर वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल से बात करना नो पार्किंग में वहां खड़ा करना, स्टंट करना, ओवर स्पीड और जो सबसे बड़ी कार्यवाही की गई जिसमे मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज़ निकालने वाले वाहनों के खिलाफ चलाई गई।

साथ ही जो दुकानदार मोडिफाइड सायलेंसर बेचने व बनाने का काम करते है उन पर भी कड़ी कार्यवाही की गई जिसकी वजह से मोडिफाइड सायलेंसर का कारोबार करने वालो के हाथ पैर फूल गए और सभी ने ये कारोबार बंद कर दिया वही चालान की कार्यवाही में भी एसपी ट्रैफिक संजय कुमार जिस तरह से आम-ओ-खास के खिलाफ अभियान चलाकर कर ये साफ संदेश भी दे दिया कि कानून सभी के लिए बराबर है।

यातायात नियमों का जो भी उलंघन करेगा उस पर कार्यवाही निश्चित है यही वजह रही कि पिछले 9 माह यानी एक जनवरी से 9 सिंतबर तक की यातायात पुलिस की कार्यवाही की बात करे तो दो लाख बारह हजार नौ सौ पचपन (212955) वाहनों का चालान किया जा चुका है तो वही यातायात पुलिस ने एक करोड़ चौवालीस लाख तिरासी हज़ार आठ सौ रुपये (14483800) शमन शुल्क यातायात नियमों का उलंघन करने वालो से वसूला है इस बड़ी कार्यवाही से एसपी ट्रैफिक ने साफ संदेश दे दिया है कि यातायात नियमों का उलंघन करने वालों को बख्सा नही जाएगा।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.