अज्ञात कारणों से लगी आग,पांच लोगों की रिहायशी मड़ई और घर गृहस्थी का सामान धू धू कर जली,
सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर थाना अंतर्गत नारायनापुर उर्फ हरिहरपुर में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी aag के कारण करीब पांच लोगों की रिहायशी मड़ई और घर गृहस्थी का सामान धू धू कर जल गया। घटना करीब 2:00 बजे रात की बताई जा रही है आसपास मौजूद ग्रामीणों और पारिवारीजनों के घंटो के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आग लगी की घटना में पीड़ित परिवार का घर में रखा सभी सामान आनाज सहित कई मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों से करते हुए मुआवजे के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
बताया जा रहा है कि सेवराई तहसील क्षेत्र के नारायनापुर उर्फ हरिहरपुर निवासी हीरालाल पुत्र जोगिंदर यादव, दरोगा यादव पुत्र जोगिंदर यादव, सुरेश पुत्र राजदेव यादव, मनोज, मोहित सहित करीब पांच लोगों की रिहायशी मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के बाद मड़ई में सो रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
आग लगी घटना के कारण पांचो परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उचित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





