Bihar News : दो लड़कियों ने भागकर रचाई शादी

News Desk (नैन्सी यादव): बिहार की बेगूसराय की खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रज्ञा सुमन और चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के खाजहांपुर गांव की लक्ष्मी कुमारी ने अपने घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई और नई दिल्ली के उत्तम नगर के एक मंदिर में शादी रचा ली।
इस शादी में जहां 25 वर्षीय प्रज्ञा सुमन दूल्हा बनी है। वहीं 20 वर्षी लक्ष्मी कुमारी दुल्हन बनी है। इस बात का पता तब चला जब दोनों लड़कियां 10 दिसंबर को घर से भागने के बाद शनिवार को खुद थाना पहुंचकर अपनी शादी की पुष्टि की।
आपको बता दें कि इस प्रेमकहानी की शुरुआत तब हुई जब प्रज्ञा सुमन ट्यूशन पढ़ाने के लिए लक्ष्मी के घर जाती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी और बाद में दोनों का रिश्ता प्रेम व शादी करने तक पहुंच गया। लक्ष्मी BA फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं जबकि प्रज्ञा सुमन BA थर्ड ईयर की छात्रा है।
बताया जाता है कि दोनों के घर वालों को जब इस प्रेम के बारे में पता चला तो दोनों को मिलने से रोका गया। जिससे यह दोनों तंग आकर घर से भाग कर दिल्ली पहुंच गई और शादी करने के बाद थाना पहुंचकर अपनी शादी के बारे में जानकारी दी ताकि इन्हें दोबारा तंग न किया जाए। यहां यह भी बता दें कि प्रज्ञा सुमन लड़के के वेशभूषा में रहती है और उनकी आवाज भी लड़कों जैसी ही है।


