कुशीनगर NH-28 सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर में 5 घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Kushinagar NH-28 road accident: 5 injured in collision between car and bike, referred to medical college

कुशीनगर, यूपी – जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के NH-28 स्थित धुनवलिया क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार आर्टिका कार और एक बाइक की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के समय बिहार के मधुबनी निवासी सलाउद्दीन सैफुला अपनी आर्टिका कार से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। धुनवलिया क्रॉसिंग के पास अचानक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार समेत कुल पांच लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान:

1. सलाउद्दीन सैफुला – कार चालक, निवासी मधुबनी, बिहार

2. अलीशाह – बाइक सवार, निवासी हतवा, थाना कसया

3. गुलाम अली – बाइक सवार, निवासी हतवा, थाना कसया

4. गोल्डेन – निवासी लतवा चट्टी, थाना तमकुही

5. राजेंद्र गिरी – निवासी सरैयामहंथ पट्टी, थाना चौराखास

रफ्तार की कहर बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौत,शव को लिया कब्जे में

स्थानीय लोगों की तत्परता:

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप:

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस सेवा 108 को कॉल कर मौके पर बुलाया। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि चौराखास थाना पुलिस को सूचना देने के बावजूद वह करीब एक घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची, जिससे नाराजगी देखी गई।

 

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.