Deoria News : युवाओं के शारिरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी- शिवम पाण्डेय

Deoria News: Sports are necessary for the physical and mental development of youth – Shivam Pandey.

Deoria News: भागलपुर ब्लाक सतराव में नेहरू युवा केन्द्र व मेरा युवा भारत देवरिया की ओर से प्रमोशन ऑफ फिट इंडिया फिटनेश क्लब के अंतर्गत दो दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को श्री नारायण शिक्षण संस्थान सतरांव में किया गया। जिसमें कबड्डी, वालीबाल, दौड़ और बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप यादव और विशिष्ठ अतिथि मुन्ना यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया।


यह भी पढ़ें: Deoria News : सन 1896 में व्यापारिक दृष्टिकोण से अंग्रेजों ने चलाई थी टैक्सी की तरह बरहजिया ट्रेन


कबड्डी में सतराव की टीम ने भोसिमपुर को 12 प्वाइंट से हराया। वॉलीबॉल में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला टाइगर सपोर्टिंग क्लब गहिला व डेहरी के बीच खेला गया। टाइगर सपोर्टिंग क्लब गहिला की टीम ने डेहरी को एक तरफ मुकाबले में 32–17 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

वही 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दौड़ में अशोक प्रथम स्थान,आदिल द्वितीय स्थान, श्रीकृष्णा तृतीय स्थान के विजेता रहे। बैंडमिंटन एकल बालिका वर्ग में कल्याणी जायसवाल विजेता और कत्यानी जयसवाल उपविजेता रही।


यह भी पढ़ें: Deoria News : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की बैठक संपन्न


उक्त सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अखण्ड प्रताप यादव ने शील्ड व मेंडल दे कर पुरस्कृत किया। शिवम पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागीओ को जिले पर प्रतिभाग करने का अवसर दिया जाएगा।

कार्यक्रम आयोजन की भूमिका में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल मल्ल, शिवम पाण्डेय, सत्यम सिंह सहित स्थानीय युवा मंडलों का विशेष सहयोग रहा। रेफरी के तौर पर मकसूद आलम व मुलायम कुमार रहे। इस अवसर पर प्रबंधक मुन्ना यादव,सुनील यादव, जयनारायण यादव, आदर्श सिंह,शिवानी सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.