Bihar News : रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन, जेसीबी फूंकी और ट्रेन रोकी

न्यूज डेस्क (प्रेम शंकर पांडेय) : सहरसा पूर्णिया रेलखंड के सौर बाजार थाना क्षेत्र में खजूरी रेलवे ढ़ाला समपार फाटक संख्या 97 सी को बंद करने के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे अधिकारियों द्वारा इस फाटक को बंद करने के आदेश के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप पत्थरबाजी की और रेलवे कर्मियों पर हमला किया। हालांकि, इस पत्थरबाजी में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद, ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद करने के लिए इस्तेमाल हो रहे जेसीबी को आग के हवाले कर दिया।

रेलवे प्रशासन ने खजूरी रेलवे ढ़ाला समपार फाटक संख्या 97 सी के पास अंडरपास बनाने के कारण फाटक को बंद करने का आदेश दिया था। इसके तहत, रेलवे विभागीय कर्मी फाटक बंद करने का काम कर रहे थे, लेकिन कुछ महिलाओं ने विरोध में पुआल के ढेर में आग लगा दी। इसके बाद, ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और जेसीबी को भी आग में झोंक दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को काबू करने की कोशिश की।

Read Also: सुनील छेत्री ने रिटायरमेंट वापसी की, मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे मैच

इस घटना से कुछ ही समय में वह इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बनमनखी के आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि रेलवे द्वारा अंडरपास बनाने के बाद समपार फाटक को बंद करने का आदेश था, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने महिलाओं के माध्यम से आगजनी की और पत्थरबाजी की। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना दिए और बिना कोई वैकल्पिक व्यवस्था किए फाटक को बंद कर दिया है, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोग लंबा रास्ता तय करने को मजबूर हो रहे हैं। इसके अलावा, रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में बरसात के मौसम में पानी भर जाता है, जिससे वाहन और पैदल यात्रियों की आवाजाही बाधित होती है, और यह मार्ग भी बेहद दुर्गम बन जाता है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

 

 

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.