हिसार में पूर्व विश्व चैंपियन स्वीटी बोरा और कबड्डी स्टार दीपक हुड्डा के बीच घरेलू विवाद गहराया, वीडियो वायरल

News Desk (नैन्सी): महिला बॉक्सिंग की पूर्व विश्व चैंपियन स्वीटी बोरा और इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के बीच घरेलू विवाद तूल पकड़ चुका है। मामला तब सुर्खियों में आया जब 15 मार्च को हिसार के महिला थाने में दोनों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

थाने में मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में स्वीटी बोरा अपने पति दीपक हुड्डा का गला दबाती नजर आ रही हैं। इसके बाद दोनों के परिवारजन बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन विवाद थाने में भी जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक, स्वीटी और दीपक की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। अब दोनों साथ नहीं रहना चाहते।

स्वीटी बोरा ने लगाए घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के आरोप

थाने में मारपीट के दौरान स्वीटी ने दीपक और उनके परिवार पर दहेज के लिए घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। दूसरी ओर, दीपक हुड्डा ने स्वीटी और उनके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

इस मामले में दीपक की शिकायत पर रोहतक में और स्वीटी की शिकायत पर हिसार में एफआईआर दर्ज की गई है।

स्वीटी बोरा का बड़ा आरोप – “दीपक को लड़कों में इंटरेस्ट है”

वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए स्वीटी ने कहा कि वीडियो में शुरू और आखिरी का हिस्सा काट दिया गया है, जिसमें दीपक उन्हें गालियां दे रहे थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि स्वीटी बोरा ने दीपक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे पति को लड़कों में इंटरेस्ट है और यह मुझे बाद में पता चला।”

स्वीटी बोरा ने मांगा तलाक, कहा – “मुझे कुछ नहीं चाहिए”

स्वीटी ने लाइव आकर तलाक लेने की इच्छा जताई और कहा –
“कोई साथ तभी रहना चाहता है जब रिश्ता अच्छा हो। मैंने न कोई प्रॉपर्टी मांगी है, न पैसा, यहां तक की जो मेरा पैसा खा गया, वह भी मैं नहीं मांग रही। मैंने सिर्फ उसे कहा कि वह मुझे तलाक दे दे और मुझे कुछ नहीं चाहिए।”

भाजपा से जुड़े हैं दोनों, मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा में

गौरतलब है कि स्वीटी बोरा और दीपक हुड्डा दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं, जिससे यह मामला राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.