संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुरातन छात्र सम्मेलन सम्पन्न

कुशीनगर (प्रगति गुप्ता): संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि फादर रूबल ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया, जिसमें सौम्या वर्मा ने कहा कि “भविष्य में आगे बढ़ने के लिए पहले खुद को समझना जरूरी है।”

स्कूल के अध्यापक सर्वेश मिश्रा और अमित यादव ने अपने मधुर गायन से सभी को सम्मोहित किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के शिक्षकों और कक्षा 11वीं के छात्रों ने मिलकर किया था।

कार्यक्रम के अंत में, स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अन मेरी ने सभी को शुभकामना संदेश दिया। इस आयोजन ने पुरातन छात्रों को अपने स्कूल की यादों को ताजा करने का अवसर प्रदान किया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.