रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा विधानसभा जनप्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ आयोजन

सेवराई। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती स्मृति दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हॉल में विधानसभा जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सेवराई तहसील मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विधानसभा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष वाराणसी महानगर विद्यासागर राय ने किया।

चन्दन तिवारी ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित की है।

पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया। उन्होंने किसानों के लिए सिंचाई हेतु नहरें, तालाब और जलाशय बनवाए। कृषि कर में राहत दी और डाकुओं से किसानों की रक्षा की। किसानों को नई तकनीक से खेती करने का प्रशिक्षण दिलवाया। समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, राजू जायसवाल, अरुण जायसवाल, शाहिर खान, मोनू खान मिस्बाह, परीक्षित सिंह, महफूज खान, श्री प्रकाश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष सिंह, बेचन कुशवाहा, सुनील सिंह, महेंद्र कुशवाहा, सत्यपाल सिंह, विनय, रवि तेजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.