उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी छात्रों को जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने किया सम्मानित

सेवराई । तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कामाख्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज में रविवार को एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

Oplus_131072

जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और छात्रों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और फूल-मालाएं भेंट कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि शिक्षा समाज और देश की तरक्की का मार्ग है और वर्तमान समय में बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रही हैं।

विधायक ने छात्रों को निरंतर अध्ययन और अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रास बिहारी लाल श्रीवास्तव ने की और अभिमन्यु सिंह ने संचालन किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, प्रधान सुभाष सिंह यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना और समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित करना था। समारोह के अंत में रासबिहारी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Don't try, this is illigal.