कुशीनगर: गुआक्टा शिक्षक संघ चुनाव: डॉ. सौरभ द्विवेदी अध्यक्ष, डॉ. राजेश जायसवाल महामंत्री चुने गए
Kushinagar: GUACTA Teachers Union Election: Dr. Saurabh Dwivedi elected President, Dr. Rajesh Jaiswal elected General Secretary
कुशीनगर: बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गुआक्टा) की कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को आयोजित चुनाव में डॉ. सौरभ द्विवेदी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और डॉ. राजेश कुमार जायसवाल को महामंत्री चुना गया।
अन्य पदों पर हुए चुनाव में डॉ. रामनवल प्रसाद को उपाध्यक्ष, डॉ. राकेश सोनकर को संयुक्त मंत्री, डॉ. कमाल हसन को कोषाध्यक्ष और डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्र को गुआक्टा प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।
इस महत्वपूर्ण चुनाव की घोषणा निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और महामंत्री डॉ. पारसनाथ द्वारा सदन में की गई। गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राजेश कुमार सिंह और महामंत्री पद के लिए डॉ. चंद्रप्रकाश सिंह के नाम भी प्रस्तावित किए गए थे, किंतु दोनों ने बाद में अपनी-अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली, जिससे निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Read more: कुशीनगर: समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
कार्यकारिणी गठन के इस अवसर पर कॉलेज परिसर में शिक्षकों का उत्साह देखने लायक रहा। प्रो. राम भूषण मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु कुमार शुक्ल, प्रो. इंद्रासन प्रसाद, डॉ. राघवेंद्र प्रताप मिश्र, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. रेखा तिवारी, प्रो. अवधेश पांडेय, प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र, प्रो. गौरव तिवारी, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. रमेश चंद्र विश्वकर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. रीना मालवीय, गुआक्टा महामंत्री डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. यज्ञेश नाथ त्रिपाठी, डॉ. पंकज दुबे, डॉ. शंभू दयाल कुशवाहा और डॉ. पुष्पेंद्र सोनी सहित दर्जनों शिक्षकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

