जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नूरपुर ने ताजपुर को 6 विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

 

 

…..जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन….

नगसर । स्थानीय क्षेत्र के अंवती गाँव में‌ जय मां काली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया,आयोजित फाइनल मुकाबलें में नूरपुर ने ताजपुर को 6 विकेट से करारी शिकस्त देकर कप पर कब्जा जमा लिया।
खेले गये इस फाइनल मुकाबलें के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अनील कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया,फाइनल मैच में‌ मैन आफ द मैच और मैन‌ आफ द सिरीज विजेता टीम के क्रमशः अभिषेक और गोल्डन राठौर को दिया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।जिला स्तरीय इस टी-20 के फाइनल मैच के पूर्व टास नूरपुर की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया,इसके उपरांत बल्लेबाजी करने उतरी ताजपुर की टीम निर्धारित ओवरों में महज 121 रनों के स्कोर पर सिमट गई ,इसके बाद लक्ष्य का पिछा करने उतरी नूरपुर की टीम ने यह स्कोर मात्र चार विकेट के नुकसान पर 13 ओवरों में ही 122 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत कप पर कब्जा जमा लिया।विजेता नूरपुर टीम की ओर से अभिषेक ने 20 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी चटकाए,जबकि नूरपुर के ही गोल्डेन ने शानदार सर्वाधिक 87 रन बनाने के साथ ही टीम के लिए 6 विकेट भी चटका विपक्षी टीम को झकझोर कर रख दिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अनील कुमार सिंह सिंह ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के पहलू है,जिसने बेहतर किया वह विजेता बना,पराजित टीम का आह्वान किया कि निराश न हों हार में कमी को ढूंढे जीत तो निश्चित है।इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन के साथ इस खेल का प्रदर्शन किया निश्चित ही काबिलेतारिफ है,उन्होंने उम्मीद जताया कि एक दिन यही खिलाड़ी भविष्य में देश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए गाँव और जिले का नाम रौशन करेगें।इस अवसर पर अरविन्द कुमार,प्रधान अनिल कुश्वाहा प्रफुल्ल तिवारी, पंकज तिवारी, मोदी,रवींद्र,रमेश शैलेन्द्र,विशाल कुमार सक्सेना,सूर्यजीत,राजेश,हीरालाल आदि मौजूद रहे,मुकाबलें में अम्पायर रोहित सिंह और डबल तिवारी जबकि कमेंट्री की भूमिका बीरु ने निभाई ।

Don't try, this is illigal.