25 मई को होगा सनातन धर्म सम्मेलन, भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा की गई तैयार

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के करहिया गांव में आगामी 25 मई को होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन का विधि विधान से भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई।
ज्ञात हो कि आगामी 25 मई को सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन माँ कमाख्या धाम करहिया जूनियर हाई स्कूल मैदान पर किया जाएगा जिसमे देश की कई नामचीन हस्तिया शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को भूमिपूजन के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। इस संबंध में आयोजक मंडल के डॉ बुद्ध नारायण उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोयला राज्य मंत्री भारत सरकार सतीश चंद्र दुबे होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, प्रभारी मंत्री गाजीपुर रविंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष महिला आयोग अपर्णा यादव ,अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह ,एमएलसी विशाल सिंह चंचल ,एडवोकेट कृष्ण प्रताप शुक्ला होंगे। यह कार्यक्रम जूनियर हाई स्कूल करहिया में शाम 6:00 बजे से आयोजित की जाएगी। आयोजन में प्रमुख रूप से राजेश उपाध्याय, बुद्ध नारायण उपाध्याय, आचार्य अखिलेश जी, अमित सिंह,शिवम चौबे शिव शंकर सिंह, गोलू कुशवाहा,नीरज सिंह, अजीत सिंह, नचक सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, शैलेंद्र उपाध्याय चंदन आदि लोग शामिल रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.