Latest NewsMaharajganj News

Maharajganj News : सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी और महामंत्री बने अनूप सिंह

Maharajganj News : सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज के 2025 की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर करुणाकर पति त्रिपाठी, महामंत्री पद पर अनूप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविशंकर त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरिजेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर अजय चौधरी, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर आफताब अंसारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर उमेश तिवारी विजयी रहे।

कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यगण निर्विरोध विजयी हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के निर्विरोध विजयी सदस्यगण में कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, रामकिशुन, शशि भूषण गुप्त, अवनीश पटेल, अमर सिंह यादव व अनिरुद्ध सिंह हैं तथा कनिष्ठ कार्यकारी में प्रदीप पासवान, शैलेश कुमार यादव, मोनू कुमार यादव, दुर्गेश तिवारी, अष्टभुजा, दिलीप पांडेय हैं।

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष पद के लिए मतगणना हुआ। जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देने वाले का ताता लगा हुआ है। चुनाव की मतगणना एल्डर्स कमेटी द्वारा सुचितापूर्ण माहौल में कराया गया है।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.