Kushinagar News : सपाइयों ने मनाया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

Kushinagar news : सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की 16 वीं पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के प्रदेश सचिव बालकृष्ण मिश्र अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने समाजवादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए पूरे जीवन में समाजवादी आंदोलन को अपने संघर्ष से नई पहचान दी। इसलिए इन्हें छोटे लोहिया के उपनाम से पुकारा जाता है।


यह भी पढ़ें : Kushinagar News : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या


समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जन-जन तक पहुंचाया। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाती रहेगी। इनके पदचिन्हों पर चलना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर मिथिलेश कुमार मिश्र, उपेन्द्र यादव, राम परसन सिंह, हीरा लाल प्रजापति, महंत यादव, अलाउद्दीन खां, अश्विनी कुमार मिश्र, बालेन्द्र मिश्र, दीनानाथ तिवारी, अष्टभुजा पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें : Kushinagar News : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या


https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.