Gorakhpur News: बड़हलगंज में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

बड़हलगंज/गोरखपुर: बड़हलगंज नगरपंचायत के कल्याण नगर वार्ड में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सफाईकर्मी संदीप का 18 वर्षीय बेटा पवन फ्रिज का स्विच ऑन करते समय अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त समाचारों के अनुसार, सुबह-सुबह पवन जैसे ही फ्रिज चालू करने के लिए स्विच ऑन कर रहा था, उसे जोरदार झटका लगा। जब तक परिवारजन उसे बचाते, तब तक उसकी जान चली गई। बेटे की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: तेंदुए का खौफ, 18 स्कूल 3 दिन से बंद, 28 हजार लोग घरों में कैद


नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताया शोक, सरकारी मदद की मांग

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

पवन का अंतिम संस्कार मुक्तिपथ पर किया गया। इसमें अधिशासी अधिकारी, सफाई नायक, लेखपाल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दुखद घटना से मोहल्ले व नगर में शोक की लहर है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.