कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु की हुई बैठक

Kushinagar: Meeting of district Sainik brothers held

Kushinagar News: प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु डीएम ने दिए निर्देश

जिला सैनिक बन्धु की बैठक जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
बैठक में कुल 38 पूर्व सैनिक/ विधवाएं उपस्थित थे। जिसमें कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जो जमीनी विवाद एवं जीपीएफ भुगतान से सम्बन्धित थे। जिसको जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित / आदेशित किया गया। इसी क्रम में पूर्व सैनिको, सेवारत सैनिको की समस्याओं, रक्षा मंत्रालय के पत्र एवं निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उ०प्र० लखनउ के निर्देशानुसार जिले में सिविल डिफेन्स कार्पस की स्थापना व सक्रिय करने पर तथा उ०प्र० शासन के निर्देशानुसार पूर्व सैनिकों / सेवारत सैनिको की समस्याओं का एकल स्थापन पर समयबद्ध रुप से निराकरण किये जाने पर चर्चा की गयी। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी प्रार्थनापत्र आज आए है उनका गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए । उन्होंने सभी से अनुरोध भी किया कि सामूहिक हित एवं मुद्दों को सर्वप्रथम आज एवं आगे की बैठक में रखी जाए।

कुशीनगर :18 वर्षीय युवक आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा
बैठक में विंग कमांडर आलोक सक्सेना जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, जिला समाज अधिकारीं, वरिष्ठ कोषाधिकारी, परियोजना निदेशक, अपर जिला सूचना अधिकारी, डी०पी०आर०ओ०,आदि के अलावा सम्मानित पूर्व सैनिक डाक्टर मेजर एम० के बरनवाल, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय एवं अन्य पूर्व सैनिक/ विधवाएं उपस्थित थे।
उक्त बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, राजेश कुमार गुप्त एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.