18 वर्षीय किशोरी गंगा में नहाते समय डूबी, गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश जारी

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव निवासी 18 वर्षीय किशोरी गंगा में नहाते समय डूब गई। घटना को लेकर पारिवारिजनो कोहराम मच गया है। वही लोग स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुट गए हैं।
जानकारी अनुसार पथरा गांव निवासी आसाराम की पुत्री रजनी कुमारी अपनी छोटी बहन तान्या के साथ गंगा नहाने के लिए गई हुई थी। इसी बीच नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से रजनी डूब गई। अपनी बहन को पास न पाकर छोटी बहन तान्या वहा रोने बिलखने लगी। और घर आकर अपने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी सूचना पाकर बदहवास परिवारीजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुट गए हैं। वहीं घटना को लेकर घर के महिलाओं व आसपास के लोगों में गम का माहौल है महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि रजनी नवरात्रि का व्रत की हुई थी और आज गंगा स्नान करने के लिए अपनी छोटी बहन को लेकर गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं वयाप्त हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर गहमर कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

