पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईन उर्फ़ भोलू भाई का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

दिलदारनगर(गाजीपुर): नगर पंचायत दिलदारनगर के पूर्व चेयरमैन अलीशेर राईन उर्फ़ भोलू भाई का रविवार की देर रात 65 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो जाने से परिजनों सहित क्षेत्र के व्यवसाइयों एवं लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई है। मरहूम बहुत ही खुश मिजाज और नेक दिल के इन्सान थे । उनके छोटे भाई तैवाब राइन ने बताया की रात लगभग 11 बजे रात तक अपने वार्ड में ही लोगों के साथ बैठक कर गुफ्तगू कर रहे थे। रात लगभग 2:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी परिवारजनों ने आनन-फानन में करीब के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलीशेर राइनी के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र के लोगो मे शोक की लहर दौड़ गई है। सोमवार को मगरिब की नमाज बाद शाम 7 बजे जनाजे की नमाज़ दिलदारनगर थाने के सामने फिल्ड में अदा की जाएगी। उनके पुस्तैनी कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दें खाक किया जाएगा। इन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। इनके दरवाजे पर लोगो के द्वारा पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया जा रहा है। इनके पूरे परिवार में मातम का माहौल है और परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.