सर्प दंश से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भतौरा गांव में घर में चारपाई पर सो रहे किशोर की सर्प दंश से मौत हो गई। जिससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वही किशोर की मौत होने से माँ का रो रोकर बुरा हाल है। गहमर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भतौरा गांव निवासी अनीस कुमार (13) परिजनों के साथ भोजन कर घर में चारपाई पर सो रहा था। कि सांप ने उसके पैर में डस लिया। किशोर के चिल्लाने पर परिजन उसके पास पहुंचे और आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। जहाँ इलाज के बावजूद किशोर की हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। किशोर का शव देख परिवार की महिलाएं रोने- बिलखने लगी। मृतक किशोर आठवीं का छात्र था।
घटना के बाद मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। परिजनों ने बताया कि मृतक कक्षा आठवीं का छात्र था और पढ़ने में काफी होनहार था। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
इस बाबत गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.