मर्जर नीति के खिलाफ संगठन के शिक्षकों ने खोला मोर्चा,सौंपा पत्रक

 

 

सेवराई । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर के हजारों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को विलय करने के फैसले के खिलाफ अब विरोध की आवाजें तेज होने लगी हैं। गुरुवार को भदौरा ब्लॉक के शिक्षक संघठन के शिक्षकों ने इस मर्जर नीति के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं वर्तमान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षकों ने सरकार के इस फैसले को गरीब, पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर कुठाराघात बताते हुए तत्काल मर्जर योजना को रद्द करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों का मर्जर न केवल शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन में अव्यवस्था उत्पन्न करेगा, बल्कि इससे सबसे ज़्यादा नुकसान उन बच्चों को होगा, जिनके लिए स्कूल ही एकमात्र सीखने का स्थान है।ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान विधायक मा. ओमप्रकाश सिंह ने टेलीफोन के माध्यम से शिक्षकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से शिक्षकों और बच्चों के हित में खड़ी है। उन्होंने कहा सरकार की यह नीति जनविरोधी है और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। हम सड़क से लेकर सदन तक इस नीति का विरोध करेंगे और इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मुद्दा है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनका यह संघर्ष समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर और मजबूती से लड़ा जाएगा। शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि मर्जर योजना को तत्काल वापस लिया जाए और ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समुचित कदम उठाए जाएं। इस मौके पर विवेक सिंह, नागेश्वर, जनार्दन यादव, पवन श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद आदि शिक्षक मौजूद रहे ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.