फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन,लोक कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों का किया प्रस्तुति


सेवराई। तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह रविवार की रात को मुख्य चौराहे के पास आयोजित हुआ। इसमें लोक कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति दी।
समारोह के उद्घाटन से पहले, आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। भदौरा द्वितीय से जिला पंचायत प्रत्याशी रंगनाथ सिंह ने सभी कलाकारों को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर गायक कलाकार बेचन यादव, रोहित बिंद आदि कलाकारों ने कई होली गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों ने देर रात तक इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंच का संचालन चंद्रशेखर मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अजय जायसवाल, बलवंत कुशवाहा, संजय गुप्ता, मनोज चौरसिया, उमा श्रीवास्तव, सचिन, सोनू वर्मा, शंकर गुप्ता, काशी गुप्ता आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। समारोह में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा।


