रेल ट्रैक पर 17 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी,डेंजर जोन बना भदौरा और गहमर स्टेशन के बीच सुनसान इलाका यात्रियों के लिए

आरपीएफ जवानों की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए प्रशासन हाथ पांव मार ही रही है कि शुक्रवार को एक और अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र के लोगो में दहसत का माहौल है।
सेवराई । आरपीएफ जवानों की मौत की गुत्थी सुलझाने में अभी प्रशासन हाथ पांव मार ही रही है कि शुक्रवार की दोपहर भदौरा गहमर के बीच डड़ियाहार बस्ती के सामने डाउन रेल लाइन के किनारे एक 17 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची गहमर पुलिस ने शव को पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं होने के कारण शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस गाजीपुर भेजवा दिया । मृतक के शरीर पर चोट के नाम पर सिर्फ दाहिने हाथ की उंगली कुचला हुआ है । शेष शरीर के किसी अंग पर बाहरी कोई विशेष चोट नहीं दिखाई दे रहा था। मृतक काला रंग के टीशर्ट व काले रंग का ही लोवर पहना था । ज्ञात हो कि बीते मंगलवार की सुबह भदौरा – गहमर के बीच बकैनिया व देवकली गांव के समीप दो आरपीएफ जवानों का शव मिला था । जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए आरपीएफ, क्राइम ब्रांच गाजीपुर व स्थानीय पुलिस दिन-रात घटना की खुलासा करने के लिए हर संदिग्ध व संभावित लोगों से पूछताछ में लगी हुई । वही आरपीएफ जवानों के मिले शव के लगभग तीन किलोमीटर दूर शुक्रवार को अज्ञात शव मिलने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है। भदौरा व गहमर रेलवे स्टेशन के बीच सुनसान इलाका होने के कारण अब रेल यात्रियों के लिए डेंजर जोन साबित हो रहा है । वही भदौरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी रेलवे पुलिस बल के जवान नहीं रहते हैं । इस संदर्भ में चौकी प्रभारी सेवराई सुरेश मौर्य ने बताया कि मृतक को पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं होने के वजह से मर्चरी हाउस गाजीपुर भेज दिया गया।