हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी के कैडेट्स ने की परिसर की साफ सफाई

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी बटालियन यूपी 91 के कर्नल पीके मिश्रा के आदेशानुसार महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस एन सिंह के निर्देशन में हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्रों ने महाविद्यालय में साफ सफाई की और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में 91 यूपी छात्रा बटालियन मुगलसराय के सभी कैडेट्स उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने संदेश दिया कि हमें अपना सारा कचरा कूड़ेदान में फेंकना चाहिए। प्राचार्य डॉ. प्रो. एस. एन. सिंह ने सभी कैडेट्स को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही छात्रों सफाई रखने और कूड़ा न फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी महजबीन अंसारी, अनिमेष पांडेय, विजय पांडे , सहित अन्य उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.