मनीया की टीम ने ज़बूरना को 1- 0 से हरा कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, मैन ऑफ द मैच मो शाहनवाज


सेवराई। तहसील क्षेत्र के मनिया गांव में मनिया फुटबॉल क्लब के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसके फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम मनिया और जबुरना के बीच रोमांचक मैच हुआ। मनिया के खिलाड़ी शाहनवाज खान सोनू ने पहले ही हाफ के खेल के दौरान 1-0 से बढ़त बनाते हुए टीम को निर्णायक मोड पर ला दिया। वहीं दूसरे हाथ के खेल के दौरान जबुरना की टीम काफी जद्दोजहद के बाद भी कोई गोल ना कर सके जिससे निर्णायक मंडल के द्वारा मेजबान टीम मनिया को ही विजेता घोषित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमौरा गांव निवासी रंगनाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर खेल की शुरुआत की। कहा कि खेल में हार जीत दोनों ही एक ही सिक्के के पहलू हैं इसे खिलाड़ियों को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। खेल में जितने से पहले हारना आना चाहिए। खिलाड़ियों ने जो अपनी खेल भावना का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल के द्वारा मैन ऑफ द मैच शाहनवाज खान सोनू और मैन ऑफ द सीरीज अरबाज खान को दिया गया। लाइन मैन मंटू और वसीम एवं रेफरी की भूमिका सत्येंद्र और कॉमेंटेटर धनजी उपाध्याय रहे।
इस मौके पर ललित तिवारी,सिंटू सिंह,अतहर खान, सद्दाम खान, सरफराज खान, वजीर खान, औरंगजेब, असफाक, सय्यद अली, शमशेर अली खान, फिरोज, राजा खान, जमील खान आदि सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


