सेवराई तहसील मुख्यालय में सामुदायिक शौचालय एवं तहसील के मुख्य गेट का निर्माण कार्य प्रगति पर,लोगो में हर्ष व्याप्त
सेवराई। तहसील मुख्यालय पर आने वाले फरियादियों एवं अधिवक्ताओं की मांग पर जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के द्वारा सामुदायिक शौचालय एवं तहसील के मुख्य गेट

का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं फरियादियो सहित अधिवक्ताओ में हर्ष वयाप्त है।
गौरतलब हो कि बीते दिनों एक अधिवक्ता के द्वारा लेखपाल के आवास पर जाकर शौचालय के लिए अनुमति मांगने के मामले में विवाद हो गया था। जिसको लेकर अधिवक्ताओं एवं लेखपालों के द्वारा घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया था। घटना को लेकर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों एवं फरियादियों ने जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह से तहसील परिसर में सामुदायिक शौचालय एवं मुख्य गेट के निर्माण की मांग की थी। जिस पर समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए ओम प्रकाश सिंह के द्वारा विधायक निधि से धन अवमुक्त करते हुए सामुदायिक शौचालय एवं मुख्य गेट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिवक्ता दयाशंकर सिंह ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर तेज गति से किया जा रहा है संबंधित कार्यदाई संस्था के द्वारा कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा रहा है। वही बार संघ अध्यक्ष अयाज अहमद खान ने बताया कि तहसील गेट के निर्माण से एक नई पहचान बनेगी गेट बहुत ही भाव वह आकर्षक बनाया जा रहा है। बार संघ के महासचिव सुमंत सिंह कुशवाहा ने कहाकि अब अधिवक्ताओं एवं फरियादियों को तहसील आने के बाद विषम परिस्थितियों में निवृत होने के लिए किसी विवाद से नही जूझना पड़ेगा। एडवोकेट शाहजहाँ, अशोक सिंह और पारस राम ने बताया कि सामुदायिक शौचालय में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं जो तहसील आने वाले फरियादियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। सामुदायिक शौचालय का कार्य तेज गति से प्रगति पर है जो आने वाले समय में जल्द ही पूरा हो जाएगा और लोगों के लिए अपनी सेवा देगा। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सिंह के इस कार्य के लिए खुशी जाहिर करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

