भदौरा में एटीएम में तोड़फोड़, स्क्रीन क्षतिग्रस्त

सेवराई। भदौरा स्थित यूनियन बैंक परिसर के बगल में लगे एटीएम में सोमवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एटीएम की स्क्रीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले को लेकर संचालक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार सतरामगंज बाजार सेवराई निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता हीताची कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर एटीएम संचालन का कार्य करते हैं। उनकी एक एटीएम शाखा भदौरा में यूनियन बैंक के समीप स्थापित है। आरोप है कि 12 मई की रात करीब एक बजे एक व्यक्ति एटीएम के अंदर घुसा और ईंट से वार कर मशीन की स्क्रीन तोड़ दी।
पीड़ित संचालक ने बताया कि पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से एटीएम स्क्रीन पर ईंट मारते दिखाई दे रहा है। घटना के बाद एटीएम सेवा बाधित हो गई है तथा आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
पीड़ित ने संबंधित थाना में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'