जबूरना गांव का लाल देश के लिए हुआ कुर्बान ,सैन्य अभ्यास के दौरान हादसे में हुई मौत

 

 

 

….खबर मिलते ही पत्नी और परिवार के लोगो का रो रो कर हुआ बुरा हाल,घटना की जानकारी होते ही शहीद के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो की लगी तांता…

 

सेवराई। गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना अंतर्गत जबुरना गांव निवासी सेना का एक जवान सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गया। सैन्य अधिकारियों के द्वारा टेलीफोन से पारिवारिक जनों को घटना की सूचना दी गई घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है वही गांव में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।

शहीद जवान अकबर खान 28 वर्ष पुत्र अख्तर खान इंजीनियरिंग विभाग से 2014 में बॉम्बे रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में यह लेह में सैन्य अभ्यास के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। सैन्य अधिकारियों के द्वारा मिली सूचना के अनुसार पारिवारिक जनों ने बताया कि सोमवार को एक सैन्य अभ्यास के दौरान जवान अकबर खान हादसे का शिकार हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि एक नदी के ऊपर पुल बनाने का अभ्यास किया जा रहा था इस दौरान 6 जवान नदी में गिर गए जिसमें पांच जवानों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अकबर की मौत हो गई।

शहीद जवान अकबर दो भाइयों में बड़ा था, 2 वर्ष पूर्व ही सेवराई तहसील क्षेत्र के सरैला गांव में दिलनशीन खातून से उसकी शादी हुई थी। जिससे उसका एक पुत्र ओरहान खान है। शहीद की पत्नी दिलनशीन खातून, छोटा भाई इसराफिल खान और मां आसमा खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों के द्वारा घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया जा रहा है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.