Gorakhpur News : पुरवाई कला लोकोत्सव मार्च में, ब्रोशर का हुआ लोकार्पण

Gorakhpur News : लोक संस्कृति, लोक कलाओं एवं लोक परंपराओं के संवर्धन एवं संरक्षण करने वाली संस्था पुरवाई कला मार्च में लोकोत्सव का आयोजन करने जा रही है।

शनिवार को गैस गोदाम गली स्थित होटल प्रगति इन के सभागार में संस्था के संरक्षकों ने पुरवाई लोकोत्सव का ब्रोशर लोकार्पित किया। इसके साथ ही सभागार में उपस्थित कला, साहित्य एवं रंगकर्म से जुड़े साधकों ने कार्यक्रम को उत्कृष्ट बनाए जाने को लेकर अपने सुझाव दिए।

संस्कृतिकर्मी रूपेश कुमार ने सुझाव देते हुए कहा कि इस आयोजन में परंपरा से जुड़ी प्रदर्शनी में जो भी वस्तुएं लगाई जाएं उनके बारे में हिंदी, अंग्रेजी एवं भोजपुरी भाषा में बताया जाए ताकि युवा पीढ़ी उसे जान सकें।

लीड बैंक के मैनेजर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि लोक संस्कृति के क्षरण को रोकने के लिए अधिक से अधिक घरेलू महिलाओं को जोड़ा जाए।

संस्था के संरक्षण डा. हर्ष वर्धन राय ने कहा कि लोक संगीत, लोक चित्रों सहित अन्य कलाओं की कार्यशाला आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों का जुड़ाव हो सकेगा और अपनी प्राचीन संस्कृति को करीब से जान सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में विविध तरह के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन किए जा रहे हैं। यह लोकोत्सव अपने तरह का अनूठा प्रयोग है।

प्रो. हर्ष सिन्हा ने कहा कि पुरवाई कला के विभिन्न आयोजन में जाना हुआ है। सीमित संसाधनों में संस्था ने मंच की भव्यता को बरकरार रखता है। इंटरनेट मीडिया के जरिये इस आयोजन को आम जन तक ले जाया जाए। संस्था अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने सभी कला साधकों का अभिवादन करते हुए कहा कि मुझे पूर्व में आप सभी का बहुत ही सहयोग मिला है उसे बरकरार रखिएगा। यह मेरा ही नहीं आपका भी आयोजन है।

इसके पूर्व संरक्षक शबनम श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, डा. हर्ष वर्धन राय एवं प्रो. हर्ष सिन्हा ने ब्रोशर का लोकार्पण किया।

इसी क्रम में रूपेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, डा. त्रिलोक रंजन, अनुपम सहाय, महेश वालानी, ध्रुव श्रीवास्तव, प्रदीप सुविज्ञ, डा. भारत भूषण, दीप्ति, शालू, पुंजिका, अनिता, रीना जायसवाल, रीता, आजाद, राकेश, नितिन जायसवाल, संगीता भास्कर, राहुल, विशाल, शीला, मलय मिश्रा आदि ने भी आयोजन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.