Neeraj Chopra Marriage : भारतीय मीडिया तैमुर-सैफ में उलझा रहा नीरज चोपड़ा ने रचा ली शादी

News Desk (नैन्सी यादव): भारतीय मीडिया एक तरफ सैफ अली खान पर हुए हमले को दिन कवर करता रहा उधर जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शादी रचा ली और भनक भी नहीं लगी।

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने तीन दिन तक चले समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचा ली। भारतीय मीडिया को भनक तब लगी जब खुद नीरज चोपड़ा ने रविवार को शादी की  सोशल मीडिया पर शेयर किया।


Read Also : Indian Monalisa : वायरल मोनालिसा की खूबसूरती बन रही मुसीबत की वजह


नीरज चोपड़ा ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-“हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में साथ लाया। मैंने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।”

Neeraj Chopra की शादी की तस्वीरे देखकर फैंस हुए हैरान

उन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं रखी थी। नीरज ने अपनी शादी की तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वह अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं।


Read Also : Chapter 2 Podcast : रिया चक्रवर्ती ने हनी सिंह के सामने भूतिया साया को बताया बायपोलर डिसऑर्डर


नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के चाचा भीम PTI को बताया कि विवाह देश में ही हुआ है और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। साथ ही साथ भीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी भी रखा जाएगा।

मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। हिमानी अमेरिका में पढ़ाई करती हैं लेकिन इस बात की हुई पुष्टि अभी नहीं की गई है कि इन दोनों की मुलाकात कब, कैसे और कहां हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.