पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मां पुत्र गंभीर रूप से घायल,रेफर
सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसीयां बड़ी नहर के पास अचानक उस वक्त अफरा तफरी फैल गई जब बारात से लौट रही एक पिकअप सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए नहर में जा घुसी। आनन फ़ानन में आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य भदौरा में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर दोनों घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जमानिया थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी दीपू खरवार (25) पुत्र त्रिवेणी खरवार अपनी मां चिखुरी देवी (55) को लेकर किसी काम को लेकर भदौरा आ रहे थे। यह अभी उसीयां गांव के समीप पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर मारने के साथ ही पिकअप नहर में चली गई। यह तो संजोग रहा की नहर में पानी नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां बेटे उछलकर दूर जा गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगो ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया। पिकअप पर बारात का सामान लदा हुआ था।
वही इस संबंध में दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





