नगर पंचायत दिलदारनगर में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में हुआ व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम,जनसमस्याओं पर किया चर्चा

 

 

 

 

 

…..अधिशासी अधिकारी ने क्रमवार बिंदु पर सभी समस्याओं को हल करने का दिए आश्वासन…..

सेवराई। नगर पंचायत दिलदारनगर में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत दिलदारनगर के सभागार में रखा गया जिसमें व्यापारियों द्वारा नगर पंचायत दिलदारनगर में व्याप्त जन समस्याओं को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सामने रखा और साथ ही जनसमस्याओं को निस्तारण करने की मांग की गई।
जनसमस्याओं में मुख्य रूप से नगर पंचायत में जाम की स्थिति , सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग, नगर में सफाई व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, बंदरों की समस्या, नगर पंचायत में नो एंट्री को कड़ाई से लागू करने एवं टर्निंग प्वाइंट के पास जो नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है उनकी मरम्मत की मांग एवं जलकल विभाग के पाइप के लीकेज होने के कारण गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारण नगर के लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। व्यापारियों ने कहा कि लीकेज को ठीक करके नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। नगर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए खंभों पर जले कटे तारों का मकड़ जाल फैला हुआ है उसको संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर हटाया जाए। सभी व्यापारियों ने एवं आम जनता ने अपनी अपनी समस्याओं को अधिशासी अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के सामने बारी बारी रखा। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने क्रमवार बिंदु पर सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिए।

व्यापारी जनसंवाद कार्यक्रम में
मुन्ना रौनियार, सभासद दीपक शाहू, वसीम राईनी,आनंद वर्मा, राजेश जायसवाल,सुदामा रौनियार,पवनरौनियार,अजय गुप्ता,कासिम, अताउल्ला राईनी,विकाश अग्रहरि,सत्यनारायण वर्मा ,लक्ष्मण शर्मा ,जितेंद्र चौरसिया, सिद्धार्थ वर्मा,गणेश रौनियार,पूर्व सभासद वसीम राईनी, विक्की जायसवाल,सोनू शाहू, सुरेश वर्मा , धर्मेन्द्र वर्मा,राजेंद्र केसरी,भोला गुप्ता,सहित सैकड़ो की संख्या में व्यापारी एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार एवं दिलदारनगर थाने के उप निरीक्षक धीरज सिंह उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला ने की।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.