नगसर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नगसर– स्थानीय थाना पुलिस ने मुकदमे के एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट के उ0नि0 सुरेश चन्द्र सरोज मय हमराह का0 जितेश कुमार के साथ वारण्टी उदय प्रताप पुत्र विजय नारायन राम निवासी ग्राम नेवाजूराय थाना नगसर हाल्ट जनपद गाजीपुर को नगसर हाल्ट स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटी न्यायालय से फरार चल रहा था न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था एसटी नं0 20/2023 अ0सं0 39/2020 धारा 323,504,308 भादवि के तहत पुलिस द्वारा अंग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


